हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने हेतु भाजपा कार्यालय गोपीकांदर में कार्यशाला आयोजित



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो।
हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के गोपीकांदर मंडल कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नकुल साह ने की, जबकि जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी मार्शल ऋषिराज टुडू मुख्य रूप से मौजूद रहे।कार्यशाला के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसमें बताया गया कि 13 और 14 अगस्त को गोपीकांदर डाक बंगला परिसर से प्रखंड कार्यालय तक 'तिरंगा यात्रा रैली' निकाली जाएगी। वहीं, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत सभी घरों में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम में मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के बीच तिरंगा झंडों का वितरण भी किया गया ताकि अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाया जा सके।इस अवसर पर प्रखंड महामंत्री क्रिस्टोफर मुर्मू, पतरस सोरेन, महावीर मुर्मू, कृष्ण मड़ैया, रमेश देहरी, राजकुमार देहरी, मंगल मुर्मू, शिवनाथ गृही, सुमित्रा देहरीन, राजन मरांडी, मंगल हेंब्रम, प्रधान मरांडी सहित दर्जनों मंडल स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद थे।कार्यशाला में मौजूद वक्ताओं ने हर नागरिक से अपील की कि वे 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने देशप्रेम को प्रदर्शित करें।

Post a Comment

और नया पुराने