त्योहारों को लेकर भंडरा के चट्टी में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी मसाले जब्त


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:आगामी पर्व त्योहार को देखते हुए शनिवार को भण्डरा प्रखण्ड अंतर्गत चट्टी में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन छापामारी अभियान चलाया गया। इस अभियान में मेसर्स जगतपाल होटल, मेसर्स मोती मिष्ठान भण्डार, मेसर्स साहु स्वीटस, मेसर्स बंगाली स्वीटस, सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचे, चाट पकौड़ी तथा चौमिन स्टॉल इत्यादि की जांच की गयी। उक्त मिष्ठान भण्डारों में रसगुल्ले, पनीर, लड्डू, कलाकंद, जलेबी इत्यादि की ऑन स्पॉट जांच की गयी। प्रथम दृष्टया में कही भी स्टार्च की मिलावट या लडडू जलेबी इत्यादि में अखाद्य रंगों की पुष्टि नहीं हुई। अन्य रासायनिक जांच हेतु मिष्ठान भण्डारों से रसगुल्ला, पनीर, राजभोग, पेड़ा इत्यादि का वैधानिक नमूना संग्रह किया गया जिसे कल राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जायेगा। अग्रेतर कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की जायेगी। उक्त सारे प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई की व्यवस्था और बेहतर बनाने हेतु नोटिस के माध्यम से निर्देश दिये गये।जांच के क्रम में मेसर्स तनु किराना स्टोर में एक्पायरी मसाले तथा अखाद्य रंगो के पैकेट पाये गये। लगभग 3000 हजार मुल्य के एक्सपायरी मसालों को जब्त कर नष्ट किया गया। प्रतिष्ठान संचालक को दोबारा पैसा पुनरावृति नही करने तथा वैध लाईसेंस प्राप्त कर ही दुकान का संचालन करने हेतु नोटिस दिया गया। सड़क के किनारे लगे ठेले खोमचों में बिक रहे खाद्य सामग्रियों की भी जांच की गयी। एक ठेला में अखाद्य रंग मिला हुआ छोला को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 तथा इसके अंतर्गत लागु नियमों एवं विनियमों को अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। पर्व त्योहार के दौरान आमजनो को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच तथा खाद्य सुरक्षा मानको के अनुपालन की निगरानी आगे भी चलता रहेगा। इस अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मोइन अख्तर, विश्वानाथ गगराई तथा विभाग के कर्मी मौके पर मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने