जेएसएलपीएस और यूनिसेफ के सहयोग से मनाया गया विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और यूनिसेफ झारखंड के संयुक्त सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिले की विभिन्न पंचायतों और संकुल स्तरीय संगठनों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोर-किशोरियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा मानसिक समस्याओं से जुड़े सामाजिक संकोच को दूर करना था।कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की महिलाओं, किशोर-किशोरियों और ग्रामीणों के साथ संवाद सत्र एवं संवेदीकरण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इनमें परीक्षा के तनाव, मोबाइल की लत, अवसाद और किशोरावस्था में होने वाले व्यवहारिक बदलावों पर चर्चा की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मानसिक समस्याओं से जुड़ी रूढ़ियों और अंधविश्वासों को दूर करने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर प्रतिभागियों को हरा रिबन पहनाकर मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और जरूरतमंदों का सहयोग करने की शपथ दिलाई गई। साथ ही, टेली मानस हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 891 4416, महिला हेल्पलाइन 181 तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई।

जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना महत्वपूर्ण है। साझा प्रयास से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने