जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला अध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाला और काला दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम की शुरुआत मैना बगीचा स्थित वीर बुद्धू भगत की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इसके बाद विरोध मार्च उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की।जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कराने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद और युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ ने भी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की।प्रदर्शन में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें