ऑपरेशन भरोसा के तहत गुम मोबाइल फोन बरामद, संबंधित मोबाइल धारकों को किया गया सुपुर्द


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड रांची द्वारा Lost/Stolen Mobile Phone Recovery हेतु प्राप्त दिशा निर्देश के आलोक में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी , लोहरदगा के निर्देशानुसार ऑपरेशन भरोसा के तहत लोहरदगा जिले में विभिन्न स्थानों से गुम हुए12 मोबाइल फोनों की बरामदगी की गई। जिसमें Oppo- O1, Redmi-02, Samsung-02, Realme-02, Vivo-01, iQOO 29 Lite Mobile-01, POCO-01, Itel-01, One+ -01 कुल मोबाइल -12 बरामद किया गया।बरामद किए गए मोबाइल फोनों का सत्यापन कर उनके वास्तविक स्वामियों/धारकों की पहचान की गई तथा संबंधित मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल फोन वापस सुपुर्द किए गए।इस कार्रवाई से मोबाइल फोन गुम होने से परेशान लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लोहरदगा पुलिस द्वारा आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के द्वारा लोगों से अपील किया गया कि अपने खोये हुए मोबाइल को CEIR Portal पर रजिस्टर जरूर करे । लोहरदगा पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।



Post a Comment

और नया पुराने