कुडू में जामुन का पेड़ गिरने से गरीब महिला का घर क्षतिग्रस्त, बकरी की मौत


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:कुडू। लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण शनिवार सुबह करीब आठ बजे कुडू पंचायत के जामुन टोली में विशाल जामुन का पेड़ एक कच्चे मकान पर गिर गया। हादसे में मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि घर में बंधी एक बकरी की दबकर मौत हो गई। हालांकि, घर के लोग बाल-बाल बच गए।जामुन टोली निवासी जीरो भगताईन (51), पति स्व. मंगरा भगत के घर पर पेड़ गिरने से दीवारें टूट गईं और करकट भी बिखर गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से काफी मशक्कत कर पेड़ को हटाया।पीड़िता ने बताया कि वह अत्यंत गरीब परिवार से हैं और मकान दोबारा बनाने में असमर्थ हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ कुडू प्रखंड एवं जिला प्रशासन से स्थल जांच कर आपदा राहत तथा आवास योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र मदद की गुहार लगाई है।

Post a Comment

और नया पुराने