शिकारीपाड़ा प्रखंड, अंचल व थाना में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस



जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):

दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड, अंचल एवं थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख हुदु मरांडी ने तिरंगा फहराया। इस दौरान बीडीओ एजाज आलम, सीओ कपिल देव ठाकुर, प्रखंड उपप्रमुख वाहिद अंसारी सहित प्रखंड के कर्मी मौजूद रहे।

वहीं, शिकारीपाड़ा थाना की ओर से समारोह के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद थाना परिसर में तिरंगा फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद थाना के सभी पुलिस जवानों ने तिरंगे झंडे को सलामी दी। समारोह में पुलिस जवानों के साथ अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में भी शान से तिरंगा फहराया गया। महाविद्यालयों, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विभिन्न पंचायतों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों में विशेष उत्साह और जोश देखने को मिला। बच्चों ने देशभक्ति के नारों और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई।

Post a Comment

और नया पुराने