जागता झारखंड नवाज खान कुडू: लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत उडूमूडू गांव में एक मछली पालक के तालाब में अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा जहरीला पदार्थ डाल दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना में तालाब में पल रही करीब 4 से 5 क्विंटल मछलियों के मरने की बात सामने आई है। इससे मछली पालक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।घटना को लेकर उडूमूडू निवासी रुस्तम अंसारी, पिता नसीरुद्दीन अंसारी ने कुडू थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, बीती रात अज्ञात उपद्रवियों ने उनके मछली पालन वाले तालाब में किसी जहरीले पदार्थ का इस्तेमाल कर दिया। सुबह जब रुस्तम अंसारी तालाब पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में मछलियां पानी की सतह पर मृत पड़ी हुई थीं। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।पीड़ित रुस्तम अंसारी ने बताया कि मछली पालन उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है। अचानक इतनी बड़ी संख्या में मछलियों के मर जाने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है।पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले में प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने, घटना में शामिल लोगों की पहचान करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और दोषियों का पता चल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें