पंचायत भवन मालपहाड़ी में PMFBY प्रमाण-पत्र वितरण


 जागता झारखंड संवाददाता मो० बाबर अली मालपहाड़ी: पंचायत भवन मालपहाड़ी में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत किसानों के बीच प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुखिया जी द्वारा लाभुक किसानों को PMFBY प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर मुखिया जी ने किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा, मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों अथवा फसल क्षति की स्थिति में यह योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों से सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले किसानों ने कार्यक्रम के प्रति खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में पंचायत क्षेत्र के किसान एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने