लोहरदगा के पतराटोली पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों ने लूट की कोशिश की। जानकारी के अनुसार, अपराधी पंप पर मौजूद कैश लूटने के इरादे से पहुंचे, लेकिन कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए उनका विरोध किया। इस दौरान आसपास के लोगों के जुटने पर बदमाश अपनी योजना में सफल नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया हैl।

Post a Comment

और नया पुराने