लोहरदगा में दिनदहाड़े प्रिया स्टोर संचालक की गोली मारकर हत्या,


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:
लोहरदगा शहर के पतरा टोली स्थित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम साहू की गुरुवार शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। शुभम साहू किसको थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव के निवासी थे और शहर में व्यवसाय करते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पल्सर बाइक पर सवार दो अपराधी दुकान पहुंचे। एक बाहर बाइक पर इंतजार करता रहा, जबकि दूसरा दुकान में घुसकर शुभम को गोली मारकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शुभम को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, दुकान को सील कर जांच शुरू की तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस दिनदहाड़े हत्याकांड से पूरे शहर में भय और आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

और नया पुराने