तीन दिवसीय इज्तेमा की तैयारियों का धीरज प्रसाद साहू ने लिया जायजा, आयोजन को सफल बनाने की अपील


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:रांची जोन के लापुर मैदान में आगामी 13, 14 एवं 15 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय इज्तेमा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने आयोजन स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मैदान में चल रही व्यवस्थाओं, आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे लोगों से जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि इज्तेमा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश देने का महत्वपूर्ण अवसर है। ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि इज्तेमा में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसलिए सभी लोग मिलकर इसे शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों और कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करते हुए इज्तेमा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।मौके पर इज्तेमा के सदर नईम खान गुड्डू, मांडर प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर, खलील बाबू, मोहम्मद अबू रेहान, हलीम अंसारी, नौशाद अंसारी, इंतखाब आलम, साद गौहर, इश्तियाक अंसारी, इरशाद अंसारी, हाजी जुल्फिकार, मौलाना अब्दुल कलाम, अयान गौहर सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने