उर्स लाइन कॉन्वेंट विद्यालय सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजन

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:


उर्स लाइन कॉन्वेंट विद्यालय लोहरदगा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी और सड़क सुरक्षा टीम के सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहे।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा सुरक्षित सड़क व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

बाल संरक्षण जागरूकता 

बालिकाओं को बाल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि बाल विवाह, नाबालिग लड़कियों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना, शोषण या हिंसा की जानकारी मिलने पर तुरंत 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इस कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ के साथ हुआ।


Post a Comment

और नया पुराने