जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:1 नवंबर 2026 को लोहरदगा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JHTET)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार मीना ने पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान झारखंड अधिविद्य परिषद द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) एवं निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।उपायुक्त ने संत चार्ल्स विद्यालय, जांगी (कुडू), गांधी मेमोरियल प्लस टू उच्च विद्यालय, माराडीह, प्लस टू प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय, कुडू एवं अविराम कॉलेज, कुडू सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता एवं अधिष्ठापन, सीसीटीवी डिस्प्ले, पर्याप्त रोशनी, परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था तथा आवश्यक साइनेज का अवलोकन किया।उपायुक्त ने आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने एवं उनका समुचित कनेक्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी परीक्षा कक्षों का दृश्य डिस्प्ले मॉनिटर पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना चाहिए तथा निगरानी की व्यवस्था प्रभावी एवं सुदृढ़ होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों के लिए पेयजल एवं शौचालय की उपलब्धता का भी जायजा लिया।फ्रिस्किंग एवं सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निर्देशउपायुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की समुचित फ्रिस्किंग (सघन जांच) सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त संख्या में वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा से संबंधित निर्धारित SOP एवं चेकलिस्ट के सभी बिंदुओं का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा।वहीं, पुलिस अधीक्षक ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के बाहरी परिसर एवं आसपास सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा विधि-व्यवस्था संधारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देशउपायुक्त ने सभी संबंधित केंद्राधीक्षकों, नोडल पदाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों, पेट्रोलिंग दंडाधिकारियों एवं स्टैटिक दंडाधिकारियों को निर्धारित चेकलिस्ट के अनुरूप अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी तैयारियों को शनिवार तक अंतिम रूप देने तथा स्वयं सभी व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन कर संतुष्ट होने को कहा।उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी स्तर पर SOP का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के सहयोग अथवा आवश्यक समन्वय के लिए संबंधित पदाधिकारी परीक्षा के नोडल पदाधिकारी अथवा वरीय पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।निरीक्षण के दौरान वरीय नोडल पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, जिला शिक्षा पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी आलोका चौधरी, जिला उद्यान पदाधिकारी, अंचल अधिकारी संतोष उरांव सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें