जिला स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू, खिलाड़ियों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

जिसमें जिले के सभी प्रखंडो के प्रखंड स्तरीय विजयी टीमों ने भाग लिया। 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

:
झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा के तत्वाधान में दिनांक 03.07.2026 को जिला स्तरीय दो दिवसीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का आयोजन डायट परिसर चिरी लोहरदगा के खेल मैदान में किया गया।जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन अभिजीत कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखण्ड शिक्षा परियोजना, लोहरदगा द्वारा किया गया।उक्त प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए अभिजीत कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, लोहरदगा ने कहा कि खेल शिक्षा के साथ साथ शारीरिक क्षमता का संवर्धन करता है। फुटबॉल खेल में प्रदर्शन कर आप अपनी प्रतिभा राष्ट्रीय स्तर पर बना सकते है। आज खेल के कैरियर में अपार संभावनाएं है। खेल का महत्व सिर्फ शारीरिक प्रदर्शन नहीं बल्कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खेल हमें अनुशासन और टीम भावना सिखाता है। अब समय बदल चुका है, सिर्फ पढ़ाई से ही नहीं बल्कि खेल में भी अच्छा कर आप अपना कैरियर बना सकते हैं। सही मंच मिलने पर आप उक्त मुकाम को भी हासिल कर सकते हैं। शिक्षा विभाग का यह प्रयास आपकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करता है।  जूनियर कोटि के अंडर 17 बालक और बालिका और कल दिनांक 04.07.2026 को सब जूनियर कोटि के अंडर 15 बालक और अंडर 12 बालिकाओं की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है।

फाइनल मुकाबला

अंडर 17 बालक- l राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा बनाम राजकीय बुनियादी विद्यालय, सेन्हा के बीच खेला गया। जिसमें राजकीयकृत प्लस टू चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, लोहरदगा की टीम 2-0 से विजयी हुई।अंडर 15 बालक- राजकीयकृत प्लस टू डॉक्टर अनुग्रह नारायण उच्च विद्यालय, कैरो बनाम राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लोहरदगा के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें राजकीयकृत मध्य विद्यालय, लोहरदगा की टीम 4-3 से विजयी हुई।विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान कर जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लोहरदगा द्वारा सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के सफल संचालन में आकाश कुमार क्षेत्र प्रबंधक, बीपीओ ओम प्रकाश, राम विजय खलखो, शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार, अमन कुमार, विपिन कुमार लकड़ा, जीतेंद्र मित्तल,श्याम बिहारी महतो, शिक्षिका रश्मि खेस, शा शिक्षक डॉ संतोष टोप्पो, विशाल संदीप कुजूर,रामरती प्रजापति, खुशबु कुमारी,संजय उरांव, सारु उरांव, उर्सला कुजूर, मोहित मुकेश, ज्ञान प्रकाश कुजूर, दुर्गा प्रजापति, गंगाधर महतो, बिपिन कुजूर, अंजना खलखो,रंजू साहू, नीलिमा टेटे सहित शारीरिक शिक्षकों ने अपनी सहभागिता देते हुए प्रतियोगिता को सफल बनाने में योगदान दिया।आज सब जूनियर कोटि में अंडर 15 बालक और अंडर 12 बालिकाओं का फुटबॉल मैच खेला जायेगा।

Post a Comment

और नया पुराने