संवाददाता अशोक कुमार मंडल जागता झारखंड कर्माटांड़ : जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा करने वाले तीन सुपरवाइजर और सात बीएलओ को सम्मानित किया गया। अनुमंडल कार्यालय परिसर में आयोजित समारोह में एसडीओ सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अनंत कुमार ने प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो और शॉल देकर सभी कर्मियों का सम्मान किया। सम्मानित होने वाले सुपरवाइजरों में नारायणपुर के पोम्पा माझी और शिशु धीबर तथा करमाटांड़ के बिरेन चंद्र मुर्मू शामिल हैं। वहीं बीएलओ के रूप में सपना माझी, अंजना देवी, गीता भंडारी, कुलसुम खातून, शमीमा खातून, ममता देवी और जमीला परवीन को सम्मानित किया गया। वही एसडीओ अनंत कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों ने पूरी निष्ठा और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य हासिल किया है, जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की आधारशिला है तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित करने का उद्देश्य अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित करना है।


एक टिप्पणी भेजें