जागता झारखंड संवाददाता बरही मो उस्मान बरही(हजारीबाग) : थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमाधव बसरिया गांव में शुक्रवार की सुबह खेत में काम गए किसान रामधनी ठाकुर उम्र 68 वर्ष पिता स्व लटन ठाकुर को हाथियों ने जख्मी कर दिया। जब ग्रामीणों ने देखा तो उन्हें आनन - फनान में बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार धनी ठाकुर खेत में मड़ुआ सफल लगाने गए थे। इसी दौरान दो हाथियों के झुंड ने उन्हें जख्मी कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें