ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर में पहले दिन 73 को मिला लर्निंग लाइसेंस

 


जागता झारखंड संवाददाता संजय गोस्वामी फतेहपुर जामताड़ा : फतेहपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले दिन कुल 106 लोगों ने लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) प्रेम कुमार दास भी मौजूद रहे। ऑनलाइन टेस्ट में सफल 73 आवेदकों को लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया गया, जबकि 33 आवेदक सफल नहीं हो सके। जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आम लोगों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल से लोगों को लाइसेंस बनवाने के लिए अनावश्यक दौड़-भाग से राहत मिलेगी और अधिक से अधिक पात्र आवेदक इसका लाभ उठा सकेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने