चैनपुर में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

 



जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर गुमला 

चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा को विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य रथ पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया। मान्यता के अनुसार, भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर अपनी मौसी के घर गए थे और वहां कुछ दिन प्रवास करने के बाद वापस अपने धाम लौटे। इसी धार्मिक परंपरा के तहत रथ यात्रा का आयोजन किया जाता है।


रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे। भक्तों ने श्रद्धा के साथ रथ की रस्सी खींचकर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस दौरान पूरा वातावरण भगवान जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।


रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह रहा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। रथ यात्रा के सफल आयोजन में स्थानीय समिति एवं श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

और नया पुराने