जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला कांग्रेस कमिटी, लोहरदगा के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय, राजेन्द्र भवन, लोहरदगा में जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 09 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस को भव्य, ऐतिहासिक एवं सफल बनाने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संचालन समिति का गठन किया गया तथा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियाँ सौंपते हुए समयबद्ध रूप से कार्य करने का निर्देश दिया गया।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा किविश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज के गौरव, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के सम्मान का प्रतीक है, जिसे पूरी गरिमा और एकजुटता के साथ मनाना हम सभी का दायित्व है।कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी, दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर एवं समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी पूरी मजबूती से लड़ती रहेगी।09 अगस्त का कार्यक्रम संगठन की शक्ति, अनुशासन और जनसेवा के संकल्प का परिचायक बने, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए।संगठन की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है, इसलिए सभी साथी जनता के बीच जाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाएँ।हम सबका सामूहिक प्रयास ही विश्व आदिवासी दिवस को ऐतिहासिक बनाएगा तथा समाज में एकता, सम्मान और सामाजिक न्याय का सशक्त संदेश देगा।बैठक के दौरान सभी अग्रणी संगठनों के जिलाध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से क्रमवार संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क, सदस्यता अभियान एवं आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी ली गई। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक सक्रिय होकर संगठन को मजबूत बनाने तथा विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।बैठक में विशेष रूप से प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहन दुबे, जिला महासचिव सलीम अंसारी, नूर अहमद, सानियरों उराँव, रबिन्द्र सिंह खेरवार, संतोषी उराँव, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उराँव, प्रखंड अध्यक्ष जुगल भगत, सत्यदेव भगत, यूनुस अंसारी, अनीश अहमद, नगर अध्यक्ष आरिफ हुसैन, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, रामदेव उराँव, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोज्जमील अंसारी, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दानिश अली, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।बैठक का समापन इस सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि 09 अगस्त का विश्व आदिवासी दिवस लोहरदगा में संगठन की एकता, सामाजिक न्याय, आदिवासी सम्मान और जनभागीदारी का ऐतिहासिक उदाहरण बनेगा तथा कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगा।

एक टिप्पणी भेजें