संत रविदास जन्मभूमि से आए पवित्र कलश का कुड़ू में भव्य स्वागत, समरसता का दिया संदेश


जागता झारखंड नवाज खान :
कुड़ू 31 जुलाई भारतीय जनता पार्टी के संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास जी की पावन जन्मभूमि वाराणसी से आए पवित्र कलश का कुड़ू प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना पुष्पवर्षा और कलश वंदन कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी बालमुकुंद नाथ शाहदेव ओम प्रकाश सिंह श्रीचंद प्रजापति और जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी महाराज का जीवन समानता भाईचारे और मानवता का प्रेरणास्रोत है उनके विचार समाज से भेदभाव मिटाकर एक सशक्त और समरस भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं मंच का सफल संचालन रामखेलावन राम ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक वरुण बैठा ने किया। इस अवसर पर प्रकाश नायक अनिल उरांव सरिता देवी जगनंदन पौराणिक धीरज प्रसाद पवन तिग्गा सरजू कुमार साहू संजय चौधरी राजेंद्र राम अनिल राम और गोविंद महतो समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र जय संत रविदास जी और समरस समाज सशक्त भारत के जयघोषों से गुंजायमान रहा।

Post a Comment

और नया पुराने