पाकुड़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात, सगी नाबालिग बहन से दुष्कर्म के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार


जागता झारखंड संवाददाता ममता जयसवाल पाकुड़:
जिले के नगर थाना क्षेत्र से मानवता और पारिवारिक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बहन के साथ लगातार दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के आरोप में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी लंबे समय से पीड़िता का यौन शोषण कर रहा था। जब नाबालिग ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने