उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दू चरहु में एसएमसी का पुनर्गठन, अतिकुर रहमान बने अध्यक्ष


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह :लोहरदगा (किस्को): ग्राम पंचायत अरेया की मुखिया यशोदा उरांव की अध्यक्षता में मंगलवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय उर्दू चरहु में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का पुनर्गठन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति में 25 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। सभी नवचयनित सदस्यों की सर्वसम्मति से अतिकुर रहमान को एसएमसी का अध्यक्ष तथा जगरनाथ उरांव को उपाध्यक्ष चुना गया। चयन प्रक्रिया शिक्षा विभाग के निर्धारित एसओपी के अनुसार प्रवेक्षक सीआरपी दीनबंधु डे की देखरेख में पूरी कराई गई। बैठक के अंत में विद्यालय के प्रभारी शिक्षक भिखाराम भगत ने सभी अभिभावकों, नवगठित समिति के सदस्यों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में बगड़ू थाना पुलिस का भी सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर अहमद रजा, एएनएम, आंगनबाड़ी सेविका, मुखिया यशोदा उरांव, वार्ड सदस्य, मोशम्मा परवीन, रुकसाना परवीन, अब्दुल खान, बबलू, अयनुल मीर, चांद खान सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने