विरकेरा टंगरा टोली घोड़ा पहाड़ के पास अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद ।




जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला।गुमला जिले के सुरसांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिरकेरा टंगरा टोली घोड़ा पहाड़ के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।उम्र लगभग -45 वर्ष ,ऊँचाई लगभग - 5.5 फीट है। सुरसांग थाना पुलिस के द्वारा शव को पंचनामा के बाद पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है ।सुरसांग थाना प्रभारी ने अपील करते हुए कहा है कि यदि इस व्यक्ति को कोई पहचानते है, या इनके परिवार के बारे में कोई जानकारी रखते है तो तुरंत रायडीह पुलिस को सूचना करें।

Post a Comment

और नया पुराने