लोहरदगा में 20 लाख की लूट की कोशिश नाकाम,लोहरदगा में ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश नाकाम, दुकानदार की बहादुरी से भागे बदमाश

खत्री ज्वेलर्स में लूट का प्रयास विफल. दुकानदार ने बदमाश से छीना देशी कट्टा, अपराधी फरार


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा: शहर के अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में गुरुवार शाम हथियारबंद अपराधियों द्वारा लूट का बड़ा प्रयास दुकानदार की बहादुरी से विफल हो गया। जानकारी के अनुसार, दो युवक ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और सोने की चेन देखने के बहाने करीब 15 चेन से भरा बॉक्स अपने कब्जे में लेने की कोशिश की। इन चेन की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।जब दुकान संचालक संजय खत्री ने इसका विरोध किया, तो एक अपराधी ने देशी कट्टा निकालकर उन पर तान दिया। लेकिन संजय खत्री ने साहस का परिचय देते हुए बिना घबराए बदमाश से भिड़ गए। हाथापाई के दौरान उन्होंने अपराधी के हाथ से देशी कट्टा छीन लिया, जिससे दोनों बदमाश घबरा गए और बिना लूट को अंजाम दिए दुकान से बाहर निकलकर पहले से खड़ी मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुकानदार ने छीना गया देशी कट्टा पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है तथा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की है। एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Post a Comment

और नया पुराने