उपायुक्त ने पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव रोरद व केरार का भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की ली जानकारी ,एसआइआर के धीमी प्रगति पर बीएलओ के सहयोग हेतु अतिरिक्त कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निदेश

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:


उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गाँव रोरद व केरार का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केन्द्रों के अंतर्गत चल रहे गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एयरो) से कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पेशरार प्रखंड अंतर्गत रोरद पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या-16, 17 एवं केरार गांव के मतदान केन्द्र संख्या-09 का निरीक्षण किया जिसमें गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी। बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को निदेश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए। कार्य को गति दी जाय।उपायुक्त ने एएसडी (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत) सूची का भी अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्थानांतरित मतदाताओं की नई जगह पर मैपिंग की स्थिति का सत्यापन कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र के वितरण से लेकर डिजिटाइजेशन तक की पूरी प्रक्रिया त्रुटिरहित एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न की जाए।

अतिरिक्त कर्मी की प्रतिनियुक्ति का निदेश

उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-एयरो को निदेश दिया कि बीएलओ के सहयोग हेतु प्रखंड के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाय और गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य 4-5 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाय।उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्वाचन प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Post a Comment

और नया पुराने