जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:आज का दिन पूरे अंसारी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। यह उस व्यक्तित्व का जन्मदिन है जिसने अपने निजी सुख, आराम और व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर समाज को एक नई दिशा देने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के संस्थापक आफताब तालिब अंसारी साहब ने वर्षों तक संघर्ष, त्याग और समर्पण के साथ अंसारी समाज को संगठित करने, जागरूक करने और उसे उसकी पहचान दिलाने का कार्य किया।वर्ष 2014 से उन्होंने एक ऐसी मुहिम शुरू की, जिसका उद्देश्य केवल संगठन बनाना नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति को शिक्षा, एकता, सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस सफर में उन्होंने अनेक कठिनाइयाँ झेलीं, लोगों की आलोचनाएँ सुनीं, व्यक्तिगत सुविधाओं का त्याग किया, लेकिन समाज को जोड़ने का संकल्प कभी नहीं छोड़ा।वर्ष 2019 में राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन का पंजीकरण होने के बाद यह आंदोलन और अधिक मजबूत हुआ। आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि जिस समाज का नाम कभी बड़े मंचों और संसद तक में शायद ही सुनाई देता था, आज उसी अंसारी समाज के उत्थान, शिक्षा, भागीदारी और सम्मान की चर्चा देश के बड़े-बड़े मंचों पर होती है। चाहे देश का प्रधानमंत्री हो, कोई मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक या जनप्रतिनिधि—आज अंसारी समाज की बात राष्ट्रीय स्तर पर हो रही है। यह बदलाव अपने आप नहीं आया, बल्कि इसके पीछे वर्षों की तपस्या, संघर्ष और बलिदान छिपा हुआ है।मुझे गर्व है कि वर्ष 2014 से इस ऐतिहासिक अभियान में मुझे भी संस्थापक आफताब तालिब अंसारी साहब के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का अवसर मिला। मैं, मोहम्मद असलम अंसारी युवा जिला अध्यक्ष लोहरदगा झारखंड, निरंतर समाज के बीच रहकर संगठन को मजबूत करने, लोगों को जोड़ने और समाज के अधिकारों के लिए जागरूक करने का प्रयास करता रहा हूँ। हमारा विश्वास है कि जब समाज संगठित होगा, तभी उसका सम्मान, भागीदारी और भविष्य सुरक्षित होगा। संस्थापक आफताब तालिब अंसारी साहब के जन्मदिवस पर हम उनके संघर्ष, त्याग और समाज के प्रति समर्पण को सलाम करते हैं। हम अल्लाह से दुआ करते हैं कि उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और समाज सेवा के लिए असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि उनके नेतृत्व में अंसारी समाज एकता, शिक्षा, सम्मान और प्रगति की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहे।जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

एक टिप्पणी भेजें