जगाता झारखंड लोहरदगा:लोहरदगा। राज्य भर में मानसून ने दस्तक दे दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बीमारियों और हादसों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में डॉक्टर्स,प्रशासन और समाजिक संगठन ने लोगों से अपील की है कि वे खुद और खासकर बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
बारिश में बरतें ये सावधानियां:
1. बीमारियों से बचाव : गंदे पानी और कीचड़ में न जाएं। मच्छर जनित बीमारियों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से बचने के लिए घर में पानी जमा न होने दें। कूलर, टायर और गमले की प्लेट का पानी हर हफ्ते साफ करें।
2. खान-पान का ध्यान: बाहर का कटा हुआ फल, बर्फ और स्ट्रीट फूड खाने से बचें। हमेशा उबला हुआ या साफ पानी पिएं। खाने को ढक कर रखें ताकि मक्खी-मच्छर न बैठें।
3. बच्चों की सुरक्षा : बच्चों को नदी, नाले और भरे हुए गड्ढों के पास अकेले न जाने दें। तेज बारिश और आंधी के समय उन्हें घर के अंदर ही रखें। स्कूल जाते समय छाता और रेनकोट जरूर दें।
4. बिजली और सड़क सुरक्षा : बारिश के दौरान पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों से दूर रहें। सड़क पर पानी भरा हो तो बिना जानकारी गाड़ी न चलाएं। फिसलन के कारण हादसे का डर रहता है।
5. पहली मदद तैयार रखें : घर में बुखार, उल्टी-दस्त और चोट की दवाएं रखें। किसी भी आपात स्थिति में 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल करें।स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि थोड़ी सी सावधानी से हम मानसून में होने वाली कई बीमारियों और दुर्घटनाओं को रोक सकते हैं।
अपील: लोहरदगा AIMIM जिला संयोजक सह प्रखंड सदर भंडरा *आफताब आलम* ने भी लोगों से अपील की है कि वे बरसात के मौसम में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल में संपर्क करें।


एक टिप्पणी भेजें