जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जिला फुटबॉल संघ, लोहरदगा की एक बैठक माननीय सांसद सह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई।बैठक में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सभी टीमों के कोच, मैनेजर एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा के उपरान्त कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया।इस वर्ष 'ए डिवीजन' में 9 टीमें, 'बी डिवीजन' में 9 टीमें एवं महिला वर्ग में 7 टीमें लीग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही हैं। 'ए डिवीजन' की जो भी दो टीमें अंतिम स्थान पर रहेंगी, वे अगले वर्ष 'बी डिवीजन' में चली जाएँगी तथा 'बी डिवीजन' की विजेता टीम 'ए डिवीजन' के लिए क्वालीफाई करेगी।सभी टीमों को निर्देश दिया गया है कि वे पूरे इक्विपमेंट (खेल सामग्री) के साथ निर्धारित समय पर मैदान में रिपोर्ट करें। जो रिपोर्टिंग टाइम दिया गया है, उसी के आधार पर मैच होगा।इस वर्ष लीग प्रतियोगिता का उद्देश्य नशा मुक्ति एवं रक्तदान के लिए युवाओं को जागरूक करना है। जिले में ब्लड (रक्त) की कमी को देखते हुए माननीय सांसद एवं उपायुक्त, लोहरदगा की अपील पर मैचों के साथ-साथ रक्तदान शिविर का भी आयोजन जिला फुटबॉल संघ के तत्वाधान में किया गया है, जिसमें टीमों के खिलाड़ी, पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी ब्लड डोनेशन (रक्तदान) करेंगे।बैठक में मुख्य रूप से जिला फुटबॉल संघ के अभिनव सिद्धार्थ भगत, साजिद अहमद, बसंत तिर्की, शुकरा उरांव, संजय भगत, वीरेंद्र यादव, मनोज भगत, फूलदेव उरांव, संदीप उरांव, सोनू कुरैशी, तबारक अंसारी, तारिक अनवर, रफीक अंसारी, राहुल कुमार, सुभाष तिर्की, पूजा कुमारी, रोशन मुंडा, जॉय निखिल रुंडा, आरिफ खान, रौनक अंसारी, शंकर भगत, अलीन कुजूर, निरंजन उरांव, मतीश यादव, रंजीत उरांव, जितेंद्र उरांव, प्रियेश उरांव, अमित मिंज इत्यादि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें