एसआईआर-2026 के तहत प्रपत्र भरने की अपील, झा मु मो नेता जफर इकबाल ने नागरिकों से समय पर जमा करने का किया आग्रह


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा, जुलाई 2026। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व केंद्रीय सचिव (बुद्धिजीवी मोर्चा) जफर इकबाल ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर प्रेस बयान जारी किया है। उन्होंने नगर परिषद, एवं लोहरदगा जिला के सभी क्षेत्र के सभी पात्र नागरिकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एसआईआर प्रपत्र (गणना प्रपत्र)भरकर संबंधित बीएलओ( बूथ लेवल अधिकारी) के पास जमा करने की अपील की है।जफर इकबाल ने कहा कि समय पर एसआईआर प्रपत्र जमा करना प्रत्येक पात्र मतदाता का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वयं अपना प्रपत्र भरने के साथ-साथ अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का भी प्रपत्र भरवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आसपास के लोगों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची पुनरीक्षण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को एसआईआर प्रपत्र भरने या जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई अथवा जानकारी की आवश्यकता हो, तो वे अपने क्षेत्र के संबंधित बीएलओ या हमारे पार्टी के बीएलओ प्रतिनिधि से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। और अगर उसके बाद भी किसी प्रकार की दिक्कत होती है तो जफर इकबाल से संपर्क स्थापित कर सकते हैं उन्होंने ने सभी नागरिकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने