पेशरार अंधेरे में ,शीघ्र विधुत व्यवस्था बहाल नहीं होने पर करेंगे आंदोलन :संदीप भगत


जागता झारखंड लोहरदगा :
लोहरदगा के सामाजिक विचार मंच संयोजक संदीप भगत ने विद्युत विभाग से पेशरार में शीघ्र बिजली व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, भगत ने बताया कि जून महीने में 20 से 25 दिन तक बिजली नहीं थी , विद्युत विभाग से संपर्क करने पर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई, किंतु मुश्किल से एक सप्ताह के बाद फिर लगातार 18 से 20 दिनों से पूरा क्षेत्र अंधकार में है ,पेशरार प्रखंड के पेशरार पंचायत और रोरद पंचायत में विद्युत व्यवस्था ठप्प हैं, केकराँग घाटी के बाद के गांव में लगभग 20 दिनों से बिजली नहीं है, जिसके कारण सुदूरवर्ती एवं पहाड़ी क्षेत्र के दर्जनों गांव में अंधेरे है, आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खेती बारी का महीना है और बिजली नहीं होने के कारण पटवन तक में दिक्कत हो रही है, मोबाइल से लेकर बैटरी, स्टेबलाइजर सभी डिस्चार्ज हो गए हैं ,खास करके छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है एवं किसान लोग प्रभावित हो रहे हैं, रात्रि में अंधेरे होने के कारण सर्प दँश की अलग परेशानी है, एक तरह से कहा जाए तो पेशरार निवासी आम दुनिया से इस वक्त कटे हुए हैं, क्योंकि आम जनता टीवी, मोबाइल ,संचार माध्यमों से दूर हो गई है ,श्री भगत ने बताया कि विद्युत विभाग से संपर्क करने पर यह बताया गया कि केबल में परेशानी आ रही है .सामाजिक विचार मंच ने विद्युत विभाग से मांग की हैं कि यथाशीघ्र पेशरार में बिजली व्यवस्था बहाल की जाए ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को राहत मिल सके, शीघ्र सुधार नहीं होने की स्थिति में सामाजिक विचार मंच जनता के साथ आंदोलन शुरू करेगा ,वहीं सामाजिक विचार मंच ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी मांग की है इस पर शीघ्र पहल करते हुए इस समस्या का समाधान कराया जाए

Post a Comment

और नया पुराने