जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़: पाकुड़ जिले में किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और विभागीय योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को "विकसित कृषि संकल्प अभियान 2026" के तहत डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल, विशेष कार्य पदाधिकारी अमित कुमार एवं जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने संयुक्त रूप से अभियान का शुभारंभ किया। उप विकास आयुक्त अरविन्द कुमार लाल ने कहा कि अगले 15 दिनों तक डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों और ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को आधुनिक खेती, प्राकृतिक एवं जैविक कृषि, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण, कृषि यंत्रीकरण, बागवानी, पशुपालन, डेयरी विकास तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान किसान संगोष्ठियों एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जहां किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, आवेदन संबंधी जानकारी, तकनीकी मार्गदर्शन तथा कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे किसान आधुनिक खेती अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और अपनी आय में वृद्धि करने के लिए प्रेरित होंगे। उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं कृषि कर्मियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। साथ ही योजनाओं की जानकारी सरल एवं प्रभावी ढंग से उपलब्ध कराते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस विशेष अभियान का लाभ जिले के अधिकाधिक किसानों तक पहुंच सके।

एक टिप्पणी भेजें