एसआईआर के तहत अनमैप्ड मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग कार्य का पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत रविवार को लोहरदगा जिले में उप निर्वाचन पदाधिकारी, ईआरओ-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी व सभी एईआरओ द्वारा अनमैप्ड मतदाताओं से मिलकर उनका सत्यापन किया गया तथा उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराई गई। पदाधिकारियों ने मैपिंग कार्य का भी जांच की। अभियान के दौरान विभिन्न प्रखंडों के चयनित मतदान केंद्रों में पहुंचकर अधिकारियों ने मतदाताओं से संवाद स्थापित किया, उनकी जानकारी का सत्यापन किया तथा आवश्यकतानुसार मैपिंग की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस क्रम में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग ने कुड़ू प्रखंड के टाटी एवं कुड़ू पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से मुलाकात की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार ने पेशरार एवं किस्को प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मैपिंग कार्य का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त सभी प्रखंडों, अंचलों एवं नगर परिषद क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (एईआरओ) ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।अधिकारियों ने अनमैप्ड मतदाताओं के निवास स्थान पर पहुंचकर उनसे संपर्क स्थापित किया तथा मतदाता सूची में सही मैपिंग के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान मतदाताओं से अपील की गई कि वे 15 जून 2026 तक अपना मैपिंग कार्य अवश्य पूर्ण करा लें, ताकि निर्वाचन संबंधी अभिलेख अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए जा सकें। साथ ही उन्हें निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने तथा संबंधित बीएलओ से संपर्क कर मैपिंग प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया।पदाधिकारियों ने अपील कि मतदाता सूची की शुद्धता एवं अद्यतनता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसआईआर के तहत यह कार्य किया जा रहा है और सभी पात्र मतदाताओं से इसमें सहयोग की अपेक्षा है। जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हुई है, वे अपनी जानकारी वर्ष 2003 की मतदाता सूची से लिंक कराएं। मतदाता की मैपिंग उसके माता-पिता, दादा-दादी अथवा नाना-नानी के वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज विवरण के आधार पर भी की जा सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने