7 जुलाई से नगर परिषद गुमला में फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन जिले में शुरू होगा : विजय सिंह।




जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट व झारखंड नवनिर्माण दल के प्रखंड प्रभारियों की आवश्यक बैठक गुमला स्थित हड़ताली वृक्ष के पास महिला नेत्री पुष्पा उरांव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रभारी सह झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि जिले में चरम पर पहुंची भ्रष्टाचार के विरुद्ध व्यापक आंदोलन होगा जिसकी शुरुआत 7 जुलाई को नगर परिषद  गुमला में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित की जाएगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट, भाकपा (माले) रेड स्टार, झारखंड जन क्रांति मोर्चा, झारखंड नवनिर्माण दल द्वारा 29 - 30 जून 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार सामाजिक अधिकार सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर से करने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध व जन समस्याओं को लेकर जिले में बड़ी जनगोलबंदी तथा आंदोलन को तेज करने की अपील की है। बैठक में प्रखंड प्रभारियों द्वारा करोड़ों रुपए के लागत से बनी बेकार पेयजल टंकी तथा खराब चापाकल नहीं बनने के कारण शहर से लेकर गांव तक पीने का पानी के लिए हो रही परेशानी के मुद्दे को उठाया गया तथा नेताओं ने कहा है कि जिले में लुट खसोट के कारण अरबों रुपए विकास के नाम पर खर्च होने के बावजूद गुमला जिला पिछड़ा जिला की सूची में शामिल है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रखंड वार संगठन की स्थिति तथा अब तक हुए रांची सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की गई। वहीं जिले में पार्टी को हर स्तर पर मजबूत बनाते हुए पार्टी में हर तबके के लोगों को जोड़ने के अलावे कई निर्णय लिए गए हैं। बैठक में सीताराम उरांव, भीमसेंट सुरीन, कैलाश सिंह, जीवन भगत, आर कुजूर, सहदेव बड़ाइक, लेवनार्ड खलखो, सहदेव साहू, लॉरेंसिया मिंज मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने