जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने किस्को प्रखंड अंतर्गत देवदरिया पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन तथा पीएम-जनमन योजना अंतर्गत खरचा ग्राम में निर्मित मल्टीपर्पस सेंटर का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों एवं उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने देवदरिया में निर्माणाधीन पंचायत भवन का अवलोकन किया तथा निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश सहायक अभियंता को दिया। उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु डीप बोरिंग कराने का भी निर्देश दिया।इसके उपरांत उपायुक्त ने पीएम-जनमन योजना के तहत खरचा ग्राम में निर्मित मल्टीपर्पस सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध मल्टीपर्पस सभागार, शौचालय, बाथरूम, सेप्टिक टैंक एवं डीप बोरिंग की व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने शौचालय एवं बाथरूम में समुचित वेंटिलेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अभियंता को दिया। साथ ही परिसर में लगाए गए पेवर ब्लॉक की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य कराने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बिरहोर समुदाय के परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिरहोर परिवारों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को खरचा ग्राम में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश देते हुए सर्वजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत शत-प्रतिशत अनुदान पर बीज वितरण सहित विभिन्न योजनाओं से पात्र लाभुकों को आच्छादित करने को कहा।उन्होंने सभी बिरहोर परिवारों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। साथ ही ऐसे परिवार जिनके पास स्वयं का आवास नहीं है, उन्हें आवास योजनाओं से आच्छादित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।
उपायुक्त ने कहा कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को समन्वित प्रयासों के माध्यम से बिरहोर समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।
समाप्त। बिरहोर परिवार के लिए पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निदेश दिया।


एक टिप्पणी भेजें