उपायुक्त की अध्यक्षता में नामांकन समिति की बैठक, कस्तूरबा व आवासीय विद्यालयों की 450 रिक्त सीटों पर नामांकन का निर्णय


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में शैक्षणिक सत्र 2026-27 अंतर्गत जिला के सभी 05 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों एवं 02 झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के सभी रिक्त सीटों ( कुल 450) पर नामांकन हेतु नामांकन समिति की बैठक उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई।बैठक में केजीबीवी भंडरा के 75, केजीबीवी किस्को के 75, केजीबीवी कुडू के 75, केजीबीवी सेन्हा के 75, केजीबीवी लोहरदगा के 50, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय कैरो के 50 और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पेशरार के 50 रिक्त सीटों पर कोटिवार प्राप्त आवेदन व प्रतीक्षा सूची में रखे गए आवेदनों पर विस्तृत चर्चा हुई और आवेदकों की वर्तमान स्थिति के अनुसार वरीयता तय करते हुए सभी सीटों पर नामांकन का निर्णय नामांकन समिति द्वारा लिया गया।बैठक में सांसद प्रतिनिधि लोहरदगा संसदीय क्षेत्र साजिद अहमद, विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र उराँव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, अनुमण्डल शिक्षा पदाधिकारी सीमा लकड़ा, एडीपीओ मोनीदीपा बनर्जी, कस्तूरबा प्रभाग पदाधिकारी सपना सिंह व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजीव रंजन उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने