जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला :भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गुमला जिला मुख्यालय में राज्य की हेमंत सोरेन के जनविरोधी नीति के खिलाफ में आक्रोषपूर्ण रैली निकाली गईं इस कार्यक्रम में कई पूर्व सांसद और विधायक मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि एयर कंडीशन दफ्तर मे बैठ कर पदाधिकारी सिर्फ समय बर्बाद ना करें जनता के बीच कार्य योजना को क्रियान्वित करें ! जनता के लिये कार्य करने का अवसर मिला है तो कार्य करें , पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन की सरकार सभी मामलों में बिफल साबित हो रही है, ऐसी निकम्मी सरकार को आने वाले विधानसभा के चुनाव में जनता को उखाड़ फेंकने की आवश्यकता है।आक्रोश प्रदर्शन के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सागर उरांव ने किया और संचालन महामंत्री संदीप प्रसाद ने किया आक्रोश प्रदर्शन को पूर्व सांसद सुदर्शन भगत,मनिका के पूर्व विधायक हरे कृष्णा सिंह , शिव शंकर उरांव ,कमलेश उरांव, अमन यादव ,अनूप चंद्र अधिकारी , जिला परिषद गुमला के अध्यक्ष किरण माला बाड़ा और नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष शकुंतला उरांव ने भी सम्बोधित किया । मौके पर गुमला शहर में आक्रोषपूर्ण रैली निकाल कर राज्य की हेमंत सरकार के खिलाफ में नारेबाजी की गई।






एक टिप्पणी भेजें