जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :दिनांक 13 मई 2026 को झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी लोहरदगा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता एवं प्रखण्ड अध्यक्ष के सहयोग से प्रखण्ड सेन्हा के ग्राम अर्रु एतवार बाजार टांड में “जन संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, पार्टी कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों एवं बीएलए-2सदस्यों के साथ पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी की भूमिका तथा बीएलए-2 प्रशिक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पेसा अधिनियम आदिवासी समाज के अधिकार, सम्मान और स्वशासन की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण कानून है, जो ग्राम सभा को संसाधनों और विकास कार्यों पर निर्णय लेने का अधिकार देता है। प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने मनरेगा को ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए महत्वपूर्ण राहत बताते हुए कहा कि यह योजना रोजगार, विकास और पलायन रोकने में सहायक रही है। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा में कटौती, भुगतान में देरी और उपेक्षा का आरोप लगाया।
बीएलए- मास्टर ट्रेनर संदीप कुमार गुप्ता ने बीएलए-2 प्रशिक्षण के माध्यम से मतदाता सूची सत्यापन, नए मतदाता पंजीकरण और बूथ प्रबंधन की जानकारी दी। युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली ने ग्राम पंचायत कमिटी को संगठन की रीढ़ बताते हुए युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें