प्रतिनिधि, जागता झारखण्ड, कटिहार/पटना (बिहार)- आदिवासी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत आज राजधानी पटना में एक विशेष बैठक संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेशनल कोऑर्डिनेटर तथा झारखंड व उत्तर प्रदेश के प्रभारी डॉ. विपिन कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लाबारू और बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित प्रदेश के कई अन्य प्रमुख नेताओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान संगठन की मजबूती और उसके भविष्य के विस्तार को लेकर सभी पदाधिकारियों के बीच अत्यंत गंभीर और सकारात्मक चर्चा हुई।बैठक के केंद्र में मुख्य रूप से संगठन सृजन की प्रक्रिया रही, जिसमें डॉ. विपिन कुमार सिंह ने संगठन के व्यापक विस्तार और उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के विषय में अपने महत्वपूर्ण विचार रखे। उपस्थित नेताओं ने भी इस बात पर जोर दिया कि आगामी समय में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। चर्चा के दौरान संगठन के ढांचे को और मजबूत करने तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जोड़ने की दिशा में कई अहम बातें की गईं। यह बैठक बिहार में आदिवासी कांग्रेस के विस्तार की दृष्टि से बेहद सार्थक रही, जहाँ सभी ने एकजुट होकर संगठन के उद्देश्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
संगठन सृजन अभियान की बैठक में डॉ. विपिन सिंह रहे उपस्थित
Jagta jharkhand
0






एक टिप्पणी भेजें