जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
सामाजिक जन संगठन आदिवासी अधिकार मोर्चा ने आज समाज सेवी हाबिल मुर्मू के नेतृत्व पर शिकारीपाड़ा में अवस्थित आदिवासी अधिकार मोर्चा का केन्द्रीय कार्यालय हेम्ब्रम छात्रावास प्रांगण में और मोहुलपहाड़ी पंचायत अंतर्गत ग्राम करमाटाँड़ में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय ध्वजारोहण संपन्न हुआ।
इस अवसर पर हेम्ब्रम छात्रावास पर रह रहे अत्यंत गरीब और बेसहारा बच्चों ने छात्रावास अधीक्षक मल्लिक हेम्ब्रम और प्रशिक्षक बीटू मुर्मू के निर्देशन पर हिन्दी और संताली देशभक्ति नृत्य-गान के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के वीर सपूतों की कुर्बानी के बदौलत गुलामी से मुक्ति प्राप्ति, भारत की महानता, राष्ट्र प्रेम और देश-भक्ति की अनमोल संदेश से आनंद विभोर करते हुए गौरवान्वित किया।
इस मौके पर आदिवासी अधिकार मोर्चा के सम्मानित प्रबुद्धजीविगणों ने उपस्थित कार्यक्रम पर प्रतिभागियों को अनेकता में एकता, आपसी भाईचारा, संवैधानिक हक अधिकार संरक्षण, बच्चों को अधिक से अधिक पढ़ाई-लिखाई पर जोर देने, कंपोस्टयुक्त आधुनिक खेती-बारी को तेज करने जैसी जनहित कार्यों के लिए संकल्प दिलाते हुए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम पर आदिवासी अधिकार मोर्चा के समाज सेवी मल्लिक हेम्ब्रम, जयनारायण मुर्मू, मार्टिन मंगल सोरेन, वकील बास्की, सेफानिएल किस्कू, रामू टुडू, बीटू मुर्मू, मेहता मराँडी सहित भारी तदाद पर महिला-पुरूष उपस्थित हुए।


एक टिप्पणी भेजें