जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर गुमला
डुमरी: सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला विधि सेवा प्राधिकरण, गुमला के सचिव राम कुमार गुप्ता अपने सपरिवार बाबा टांगीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पवित्र धाम में माथा टेककर बाबा का आशीर्वाद लिया और जिले की सुख-समृद्धि की कामना की।धाम पहुंचने पर मुख्य पुजारी रामकृपाल बैगा ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सचिव और उनके परिवार को संकल्प दिलाया और बाबा टांगीनाथ का विशेष आशीर्वाद प्रदान किया। पूजा के बाद सचिव ने धाम की पौराणिक और ऐतिहासिक महत्ता के बारे में भी जानकारी ली। गुमला जिले के डुमरी प्रखंड में स्थित बाबा टांगीनाथ धाम अपनी असीम आस्था और भगवान परशुराम के फरसे (टांगी) के लिए देश-दुनिया में प्रसिद्ध है, जहाँ सालों भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।





एक टिप्पणी भेजें