चैनपुर के ईदगाहों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज, अमन चैन और खुशहाली की मांगी दुआ

 


जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर गुमला 

  बकरीद के पावन अवसर पर चैनपुर प्रखंड के जमगई, बर्वेनगर, लंगड़ामोड़ समेत विभिन्न गांवों के ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में नमाज अदा की। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह दश बजे बताया गया कि नमाज के दौरान देश, राज्य और क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ मांगी गई।


सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चे, युवा और बुजुर्ग नए परिधानों में सजकर ईदगाह पहुंचे और पूरे श्रद्धा एवं अकीदत के साथ नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी तथा प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया।


मौलानाओं ने अपने संबोधन में बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए त्याग, बलिदान और मानवता की भावना को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का अवसर है।


पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सभी संवेदनशील स्थानों एवं ईदगाहों पर चौक-चौराहों की निगरानी बढ़ाई गई थी तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार पुलिस गश्ती की जा रही थी, जिससे बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।


नमाज के बाद लोगों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ कुर्बानी की रस्म अदा कर पर्व मनाया।

Post a Comment

और नया पुराने