जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर गुमला
बकरीद के पावन अवसर पर डुमरी प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की। जानकारी देते हुए गुरुवार सुबह दश बजे बताया गया कि नमाज के दौरान लोगों ने देश में अमन, भाईचारा, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी।
सुबह से ही ईदगाहों में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्ग उत्साह के साथ नमाज में शामिल हुए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द तथा भाईचारे का संदेश दिया।
मौलानाओं ने अपने संबोधन में बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए त्याग, समर्पण और इंसानियत की भावना को जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह पर्व लोगों को आपसी सहयोग, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है।
पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा थाना प्रभारी शशि प्रकाश गस्ती पर नजर आए । विभिन्न ईदगाहों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाज के बाद लोगों ने अपने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा कर पर्व मनाया।


एक टिप्पणी भेजें