जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:पुलिस अधीक्षक लोहरदगा सादिक अनवर रिज़वी के निर्देशानुसार बगडू थाना परिसर में आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने की। बैठक में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।बैठक के दौरान थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने उपस्थित लोगों से पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ संदेश या सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से बचें तथा ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।बैठक में उपस्थित लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मिल-जुलकर कार्य करने की बात कही।


एक टिप्पणी भेजें