जागता झारखंड धनबाद संवाददाता सूरज पासवान धनबाद/मुनिडीह:पुटकी पश्चिमी एरिया झरिया के बीसीसीएल मुनिडीह कोल वाशरी में स्लरी लोडिंग के दौरान भारी मलवा गिरने से चार ठेका मजदूर दबकर घटनास्थल पर ही मारे गए। हादसे की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।जानकारी के मुताबिक, कोयले का धस को ट्रक में लोड करने के दौरान पांच मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक ऊपर से स्लरी का बड़ा ढेर गिर पड़ा, जिसमें चार मजदूर दब गए। पास खड़ी महिला सुनीता देवी घायल हो गईं। मृतकों में गोपीनाथडीह पंचायत के दिनेश बाउरी, मानिक बाउरी और मोइरा गौप के दीपक बाउरी शामिल हैं, जबकि एक अन्य मजदूर कपूरिया का निवासी बताया जा रहा है। सुनीता देवी ने बताया कि 26 नंबर दंगल के दो ट्रकों को लोड किया जा रहा था, जो गाड़ी मालिक सुनील पासवान और पवन लाला के थे। सात मजदूरों की टीम काम कर रही थी।हादसे के बाद बीसीसीएल अधिकारी, प्रशासन, सीआईएसएफ टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों शव बाहर निकाले। पुटकी थाना और मुनिडीह ओपी ने स्थिति संभाली। स्थानीय लोग गुस्से से भरे बीसीसीएल अधिकारियों और ठेकेदारों पर भड़क रहे हैं। मुनिडीह परियोजना के मुख्य द्वार पर सैकड़ों लोग शव लेकर मुआवजा, नौकरी और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।







एक टिप्पणी भेजें