किस्को प्रखंड के हिसरी पंचायत में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जारी

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा 


 किस्को प्रखंड अंतर्गत हिसरी पंचायत में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना के तहत लाभुकों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान पंचायत सचिव अजय कुमार, पंचायत सहायक मीर वलीउल्लाह, रामधन साहू एवं रेखा देवी द्वारा लाभुकों के आवेदन, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य अभिलेखों की जांच की जा रही है।सत्यापन कार्य पंचायत भवन में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। यह सत्यापन कार्य 18 मई तक चलेगा। पंचायत भवन में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं लाभुक पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा रहे हैं।पंचायत सचिव अजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पात्र लाभुकों का पारदर्शी तरीके से सत्यापन किया जा रहा है, ताकि योग्य लोगों को योजना का लाभ समय पर मिल सके।पंचायत कर्मियों ने लाभुकों से निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन पहुंचकर सत्यापन कराने की अपील की है।

Post a Comment

और नया पुराने