जागता झारखंड संवाददाता बसंत कुमार गुप्ता गुमला : गुमला जिला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सखुआपानी गांव के प्रवासी मजदूर अभिराम असुर पिता देवेंन्द्र असुर उम्र लगभग 19 साल का मौत ट्रेन के चपेट में आने से 13मई 2026 को दोपहर में घटना दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर हुआ है। पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,गांव में मातम छाया हुआ है।जानकारी के अनुसार मृत मजदूर अपने पत्नी गुड़िया असुर के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करता था। वहां से अपने घर कुछ दिन पहले अकेले आया था। पत्नी गुड़िया असुर चंडीगढ़ में ही थी। वहीं मृतक मजदूर दो दिन पूर्व गांव से चंडीगढ़ जाने के लिए निकला था चंडीगढ़ जाने के दौरान दिल्ली के सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन में ट्रेन के चपेट में आ जाने से हो गया। इसका जानकारी परिजनों को तब मिली जब मृतक मजदूर अभिराम असुर के फोन पर पत्नी ने फोन कि तो वहां मौजूद रेलवे पुलिस द्वारा फोन उठाया और कहा कि इसका मौत ट्रेन के चपेट में आने से हो गया है। जिसके बाद मृतक मजदूर अभिराम असुर का पत्नी इस घटना की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मृतक मजदूर के परिजनों ने फोन के माध्यम से मजदूर संघ C.F.T.U.I. के प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान को दिन को लगभग 2 बजे दिए। जिसके बाद मृतक मजदूर के परिजनों को शव मंगवाने की प्रक्रिया के लिए सारी जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक गुमला को फोन के माध्यम से मजदूर संघ C.F.T.U.I. प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान ने सारी जानकारी देते हुए मृतक प्रवासी मजदूर अभिराम असुर का शव लाने में सहयोग करने तथा प्रवासी मजदूर को मिलने वाला सरकारी लाभ देने की अपील किया गया। जिसके बाद श्रम अधीक्षक गुमला ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिए हैं। शव गांव लाने की तैयारी हो रहा है। जिसके लिए कागजी कार्यवाही शुरू हो गया है। वहीं मजदूर संघ C.F.T.U.I. प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान ने कहा कि लगातार इस तरह का घटना गुमला जिला सहित झारखंड प्रदेश के मजदूरों का पलायन और मौत होना काफी चिंताजनक एवं चुनौती बन गया है। इस पर जिला प्रशासन वा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार को गंभीरता पूर्वक लेने की जरूरत है। ताकि प्रवासी मजदूरों को बचाया जा सके। वहीं मृतक मजदूर अभिराम असूर के परिजनों से फोन के माध्यम से मजदूर संघ C.F.T.U.I. प्रदेश उपाध्यक्ष जुम्मन ख़ान संपर्क बनाए हुए हैं। कागज़ी प्रकिया के बाद शव का पोस्ट मार्टम होगा जिसके बाद मृतक मजदूर अभिराम असूर का शव को दिल्ली से अपने घर गुमला जिला के बिशुनपुर थाना क्षेत्र के सखुआपानी लाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रवासी मजदूर अभिराम असुर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत,।
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें