चतरा पुलिस की बड़ी सफलता : 2 किलो 28 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर गिरफ्तार कर भेजा जेल

 

                   
जागता झारखंड चतरा जिला ब्यूरो विनोद कुमार यादव : चतरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। इटखोरी थाना क्षेत्र के चतरा रोड़ बक्शा पुल के पास में पुलिस ने छापेमारी कर 2 किलों 28 ग्राम अर्धगीला भूरा गाढा पदार्थ भारी मात्रा में अवैध गीला अफीम व रियलमी कंपनी का मोबाइल व एक बलोनो कार बरामद के साथ एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक का नाम विकाश कुमार पिता स्वर्गीय प्रमोद साव लिपदा गांव थाना सदर जिला चतरा का है। चतरा एसपी अनिमेश नैथानी नें बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार चतरा के तरफ से सफेद रंग के बेलोनो कार से अवैध अफीम लेकर इटखोरी की ओर जा रहा है और इसे बाहर भेजने की फिराक में है। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई हेतु चतरा मुख्यालय डीएसपी अमिता लकड़ा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास साव के गाड़ी में छापा मारा, जहाँ से 2 किलो 28 ग्राम गीला अफीम बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। एसपी नें बताया कि जब्त अफीम की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक नें कड़े शब्दों में कहा कि जिले में तस्करों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने माफियाओं को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि चतरा जिला अब अफीम तस्करों के लिए सुरक्षित नहीं है। हमारी टीम प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है और इसी का नतीजा है कि निरंतर सफलता भी मिल रही है। निरंतर अभियान ड्रग-फ्री चतरा के हमारे संकल्प को दर्शाती है। हम केवल तस्करों को ही नहीं पकड़ रहे, बल्कि उनके पूरे नेटवर्क और आर्थिक स्रोतों को भी ध्वस्त कर रहे हैं। अभियान में चतरा मुख्यालय डीएसपी अमिता लकड़ा के साथ इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर दुखीराम महतो, एएसआई पंकज कुमार समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने