न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी ने अलौदी नवा टोली में किया परिसंपत्तियों का किया वितरण,सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की

 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी शनिवार को सेन्हा प्रखंड के अलौदी नवा टोली गांव पहुंचीं जहां वे आमजनों के साथ संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं तथा परिसम्पत्तियों का वितरण किया।न्यायमूर्ति ने कहा कि अलौदी नवा टोली पहाड़ों के बीच बसा सुंदर व मनोरम से गांव है। कोई भी सामान्य व्यक्ति इस मनोरम जगह की प्राकृतिक खूबसूरती पर मोहित हो सकता है।

शिक्षा के बिना कुछ भी सम्भव नहीं

न्यायमूर्ति ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के बिना कुछ भी संभव नहीं है। शिक्षा से कोई भी वंचित न रहें। सभी बच्चे विद्यालय अवश्य जाएं।

सरकार की योजनाएं लें

न्यायमूर्ति ने कहा कि गांव में आय के अन्य स्रोत के लिए गांव के निवासी सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाएं लें। कृषि में एक से ज्यादा फसल उपजाएँ। मधुमक्खी पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन की योजनाएं आय में वृद्धि के लिए उचित योजनाएं हैं। आप योजनाओं का लाभ लेने के लिए पारा लीगल वोलेंटियर की मदद भी ले सकते हैं जो आपकी ही सहायता के लिए हैं।

परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

अलौदी नवाटोली ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति के कर कमलों से आपूर्ति विभाग अंतर्गत दो लाभुकों को सोना सोबरन साड़ी-धोती/लुंगी वितरण योजना, तीन लाभुकों प्रीति उराँव, सतीश उराँव एवं प्रीतम उराँव को जाति व आवासीय प्रमाण पत्र, शीला उराँव व शिमला उराँव छह लाख रुपये का कैश क्रेडिट लिंकेज, फुलो झानो आशीर्वाद अभियान अंतर्गत गीता उराँव को तीस हजार रुपये का चेक, संधियों भगत व अमीन भगत को ई-श्रम कार्ड, प्रीतम उराँव व राहुल उराँव को नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय में नामांकन का स्वीकृति पत्र, प्रीति उराँव को केजीबीवी आवासीय विद्यालय सेन्हा में नामांकन का स्वीकृति पत्र, रंथू भगत, संधियो भगत व सोहराई भगत को आयुष्मान कार्ड, आरती उराँव व रंथू भगत को आभा कार्ड, दीपेश भगत व मुकेश उराँव को जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा विनोद उराँव को ट्राई साइकिल और सोहराई भगत को श्रवण मशीन प्रदान किया गया। न्यायमूर्ति द्वारा इस अवसर पर गांव का भ्रमण भी किया गया और गांव में जिला प्रशासन की ओर से किये जा रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा, एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय नीरजा आसरी, सीजेएम श्री केके मिश्रा, श्री रोहित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन, डालसा सचिव श्री मनोरंजन कुमार, रजिस्टार व्यवहार न्यायालय अमित कुमार गुप्ता, जया स्मिता कुजूर सिविल जज जूनियर डिवीजन सह पीएमजेजेबी, एलएडीसीएस अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पीएलवी आदि थे।वहीं जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त संदीप कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, डीपीआरओ अंजना दास, एसडीपीओ वेदांत शंकर, डीएसपी समीर तिर्की, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, एनडीसी अभिनीत सूरज, समस्त संबंधित जिला स्तरीय पदाधिकारीगण व पुलिस पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने