जागता झारखंड संवाददाता विक्की कुमार चैनपुर गुमला
चैनपुर : राज्य में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आह्वान पर स्थानीय स्तर पर आम नागरिकों के लिए पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में चैनपुर अनुमंडल के चैनपुर और कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र में राहगीरों और आम नागरिकों को राहत देने के लिए प्याऊ की शुरुआत की गई है।चैनपुर थाना परिसर में आम नागरिकों को शुद्ध और शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्याऊ की व्यवस्था की गई। इसका विधिवत उद्घाटन चैनपुर थाना प्रभारी अरविंद कुमार के द्वारा किया गया। इस व्यवस्था के शुरू होने से अब थाना आने वाले फरियादियों, अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचने वाले ग्रामीणों और आसपास से गुजरने वाले आम राहगीरों को स्थायी रूप से पीने का साफ और ठंडा पानी मिल सकेगा।इस उद्घाटन के मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र मंडल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर बासुदेव सेवईया और नंदू कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।वहीं, दूसरी ओर कुरूमगढ़ थाना गेट के ठीक समीप भी आम जनता की सुविधा के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। यहाँ राहगीरों के लिए पारंपरिक और स्वास्थ्यवर्धक मिट्टी के मटके रखे गए हैं, ताकि इस तपती धूप और चिलचिलाती गर्मी में वहाँ से गुजरने वाले लोग रुककर अपनी प्यास बुझा सकें।स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने पुलिस प्रशासन की इस मानवीय पहल की काफी सराहना की है और कहा कि इस भीषण गर्मी में यह प्याऊ लोगों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगा।







एक टिप्पणी भेजें